फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi in AMU: पुलिस-प्रशासन हुआ अलर्ट, एएमयू सर्किल पर रहेंगे सुरक्षा इंतजाम, एक कंपनी पीएसी रहेगी तैनात

Mon, 10 Mar 2025 11:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में होली खेलने को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क है। आज रंगभरनी एकादशी पर एएमयू सर्किल पर सुरक्षा व्यवस्था में एक कंपनी पीएएसी तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली खेलने के विवाद को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय है। इसी क्रम में आज एएमयू सर्किल पर सुरक्षा इंतजाम रखे जाएंगे। इसी क्रम में एहतियातन एक कंपनी पीएसी लगाना तय किया गया है। साथ में अधिकारी भी नजर बनाए रखेंगे।

विज्ञापन


एएमयू में होली खेलने की अनुमति मांगने के मामले में विवाद शुरू हुआ। इसी विवाद में राजनीतिक लोगों की बयानबाजी हुई। वहीं कुछ लोगों ने दस मार्च को एएमयू में होली खेले जाने का ऐलान कर दिया। इसी के मद्देनजर एएमयू सर्किल पर सुरक्षा इंतजाम रखना तय किया गया है। 

किसी तरह का विवाद न होने पाए। इसके मद्देनजर एक कंपनी पीएसी सर्किल पर लगाना तय किया गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक कहते हैं कि सभी पक्षों से बातचीत के बाद समन्वय बना हुआ है। फिर भी एहतियातन सामान्य भाव से पीएसी लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें