फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : त्योहारों व परीक्षाओं को लेकर जिले में धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर एडीएम प्रशासन डीपी पाल ने महाराणा प्रताप जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, विभिन्न परीक्षाओं के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन

एडीएम के अनुसार, स्थानीय अभिसूचना एवं अन्य माध्यमों से पता चला है कि त्योहारों की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व शहर की शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं, जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि यह आदेश छह जून तक लागू रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इस आदेश का उल्लंघन करता है तो धारा 188 आईपीसी के तहत विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें