देहात क्षेत्र में 29 अक्तूबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। एडीएम प्रशासन डीवी पाल ने बताया कि जनपद में 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, दो अक्तूबर को गांधी जयंती, आठ अक्तूबर को चैहल्लुम, 17 अक्तूबर को महाराजा अग्रसेन जयंती एवं 24 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जाना है। इसके साथ ही वर्तमान में कोविड-19 प्रकोप के चलते प्रचलित लॉकडाउन एवं अन्य संवेदनशील कारणों से आपात स्थिति है। इस माहौल में लोक शांति बनाए रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में धारा144 लागू की गई है।
निषेधाज्ञा लागू हो जाने पर बिना अनुमति के कोई भी सभा, जुलूस अथवा रैली का आयोजन नहीं किया जाएगा। इस अवधि में कोई भी व्यक्ति लाठी, बंदूक आदि हथियार लेकर नहीं चलेगा और कोई भी ऐसा कृत्य नहीं करेगा, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति या समुदाय की भावनाएं आहत हों।