फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिवों ने धरना दिया

Sat, 06 Dec 2025 02:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में गंगीरी और चंडौस ब्लॉक के सचिवों ने शुक्रवार को धरना देकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर संसाधन पूर्ण होने तक ऑनलाइन हाजिरी पर रोक हटाने की मांग की।
विज्ञापन

छर्रा स्थित गंगीरी ब्लॉक कार्यालय में ऑनलाइन हाजिरी सहित विभिन्न समस्याओं पर धरना देने के साथ पंचायत सचिवों ने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव पंचायती राज, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास, आयुक्त ग्राम्य विकास, निदेशक पंचायती राज व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ आईएसबी देवराज सिंह व एडीओ पंचायत सुरेश चंद्र हितैषी को दिया। सचिव पंकज सिंह, रंजीत सिंह, कमल सिंह, कुनाल वर्मा इंद्रजीत सिंह, राकेश खरबार, हरवीर सिंह, सोमप्रकाश, रजनेश यादव, प्रमेश कुमार, विजय सिंह व रामबहादुर सिंह मौजूद रहे।
चंडौस संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी समन्वयक समिति ने शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ जितेंद्र पाल सिंह को सौंपा। कहा कि ऑनलाइन हाजिरी की अनिवार्यता और गैर विभागीय कार्यों से मुक्त नहीं किए जाने पर दस दिसंबर से सभी सचिव विभागीय कार्य के लिए अपने निजी वाहन का उपयोग बंद कर देंगे। 15 दिसंबर से सभी सचिव अपने डोंगल को ब्लाॅक पर जमा कर देंगे। सचिन गौड़, योगेश कुमार, रोहित कुमार, चंद्रेश कुमार, पंकज कुमार सैनी, रीना चौधरी, योगेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें