फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रोहिंग्या का गुपचुप सर्वे जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रूप से भारत में आकर सोना-महिला तस्करी के आरोपों में शहर के मकदूम नगर इलाके से दो रोहिंग्या रफीक-आमीन की गिरफ्तारी के बाद यहां के रोहिंग्या पूरी तरह एटीएस व खुफिया एजेंसियों के रडार पर हैं। अब यहां रह रहे रोहिंग्या का गुपचुप सर्वे जारी है। इसके लिए उन मीट फैक्टरियों से भी उनका ब्योरा जुटाया जा रहा है, जो यहां वर्क परमिट पर रहना बता रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह एकाएक सुर्खियों में आए इस मामले में एटीएस व अन्य एजेंसियां अपने स्तर से पड़ताल कर रही हैं। वहीं जिला पुलिस प्रशासन की ओर से एलआईयू की मदद से गोपनीय सर्वे कराया जा रहा है। इस सर्वे में यह जानने का प्रयास किया जा रहा है कि कितने वर्क परमिट असली हैं और कितने फर्जी हैं। कितनों के पास कोई अन्य फर्जी दस्तावेज तो नहीं है। इस सर्वे के आधार पर इनका डाटा यूएनएचआरसी की साइट पर अपलोड किया जाएगा। जो लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं जेल भेजे गए रोहिंग्या का परिवार व उनके करीबी बेहद परेशान हैं। वे अब किसी भी कीमत पर अपने देश वापसी की तैयारी में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें