फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एसडीएम को ठेके के अंदर बिना अनुमति चलती मिली कैंटीन

Sun, 25 Jun 2023 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
सादाबाद में विकास खंड कार्यालय के सामने अंग्रेजी शराब के ठेके पर जांच करते एसडीएम संजय कुमार।   - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस रोड स्थित विकास खंड कार्यालय के सामने देसी और अंग्रेजी शराब की दुकान पर शनिवार की शाम को उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने छापा मारा। एसडीएम ने अंदर घुसकर देखा तो वहां कैंटीन चलती मिली, जिसमें कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे। एसडीएम ने फोन पर सूचना देकर तत्काल कस्बा प्रभारी एमपी सिंह और आबकारी निरीक्षक को मौके पर बुलाया। उन्होंने आबकारी निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




एसडीएम ने बताया के अंग्रेजी शराब की दुकान के अंदर व परिसर में बैठकर शराब पीने और पिलाने की अनुमति नहीं है, फिर भी यहां अंदर कुछ लोग शराब का सेवन कर रहे थे। अंदर ही मौके पर काफी मात्रा में अंग्रेजी शराब की खाली बोतलें और बियर की बोतल व पाउच मिले हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यहां काफी लोग शराब व बियर का सेवन करते हैं।



अंग्रेजी शराब की दुकान पर लाइसेंसरी की शर्तों का उल्लंघन होते हुए मिला है। यहां खाद्य सुरक्षा प्रमाणपत्र की जांच की गई तो वह भी एक्सपायर निकला। एसडीएम ने आबकारी निरीक्षक को कार्रवाई करने के निर्देश दिए और बताया कि शराब की बिक्री लाइसेंस में तय शर्तों के आधार पर ही की जानी चाहिए। अगर किसी भी दुकान पर तय शर्तों का उल्लंघन मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें