फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर उपचुनाव: आज होगी नामांकन पत्रों की जांच, छह प्रत्याशी चुनावी मैदान में, 13 नवंबर को वोटिंग

Mon, 28 Oct 2024 10:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर विधानसभा उपचुनाव के चुनावी मैदान में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। आज नामांकन पत्रों की जांच है, जिसके बाद फाइनल प्रत्याशी सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
खैर उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ की खैर विधानसभा मे 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया में 28 अक्तूबर को प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच होगी । 

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. ने बताया कि 28 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व 30 अक्तूबर तक नाम वापसी हो सकेगी । दोपहर बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंवटित होंगे । 12 नवंबर को धनीपुर मंडी से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना होंगी और 13 नवंबर को मतदान होगा । 23 नवंबर को धनीपुर मंडी में सुबह आठ बजे से समाप्ति तक मतगणना होगी।

चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी

  1. पहल सिंह, बहुजन समाज पार्टी
  2. विपिन कुमार, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी
  3. सुरेंद्र दिलेर, भारतीय जनता पार्टी
  4. नितिन कुमार चोटेल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम )
  5. चारू कैन, समाजवादी पार्टी
  6. भूपेंद्र कुमार धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें