फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सेवानिवृत्त शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Mon, 28 Oct 2024 04:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सेवानिवृत शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि गुलजारी लाल ने दो शादियां की थीं। पेंशन एवं जमीन को लेकर दोनों पत्नियों में विवाद है चल रहा।
विज्ञापन
मृतक गुलजारी लाल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना छर्रा के गांव बरौली में एक सेवानिवृत्त शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पहली पत्नी के दामाद ने दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


71 वर्षीय गुलजारी लाल सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनकी दो शादी हुई थीं। वर्तमान में वह दूसरी पत्नी राजकुमारी के पास रह रहे थे। परिजनों ने बताया है कि 27 अक्तूबर की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें जेएन मेडिकल उपचार कराने के लिए ले गए। ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को वह गांव ले आए।

अंतिम संस्कार के लिए परिजन तैयारी कर रहे थे। इस बीच पहली पत्नी हरदेवी व उसके दामाद वहां पहुंच गए। पुत्री कौशल्या का कहना है कि यहां राकुमारी के मायके वालों ने उनसे मारपीट की है। हरदेवी ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में चर्चा है कि गुलजारी लाल ने दो शादियां की थीं। पेंशन एवं जमीन को लेकर दोनों पत्नियों में विवाद है चल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें