फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड के शिविर का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसवी कॉलेज के बीएड विभाग में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आठ टोलियों के प्रतिभागियों का आह्वान किया कि वे धर्म का अनुसरण करें, न कि किसी पंथ का। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई पंथ हैं, जबकि अपने माता-पिता, भाई-बहन, गुरुजन, पड़ोसी, रिश्तेदारों से बंधे दायित्वों का निर्वहन करना धर्म कहलाता है। इसका मतलब है कि समाज में कैसे रहना है, इसका बोध धर्म कराता है। इसीलिए पहले धर्म का अनुसरण करें।
विज्ञापन

पांच दिनों तक चले शिविर में राजेश प्रजापति व रईसपाल सिंह ने बीएड प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया। समापन सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा महानगर महामंत्री विवेक सारस्वत, अनुशासन अधिकारी महेश चंद्र वार्ष्णेय, मुकेश पाठक आदि थे। सभी टोलियों को अलग अलग वर्गों में प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। यहां विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मिला शर्मा, डॉ. वीपी पांडेय, शशिबाला त्रिवेदी, संजीव तोमर, डॉ. रवेंद्र राजपूत, डॉ. योगेंद्र बेचैन, डॉ. सुधा राजपूत, प्रीति वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें