फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चेकिंग के दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों पर की स्कॉर्पियो चढ़ाने की कोशिश, बैरियर तोड़कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी के पिछले शीशे पर लिखा था अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिकन्दरा राउ (हाथरस)
विज्ञापन

लाल दिग्गी की घटना सिविल लाइन थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

अलीगढ़: थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के लाल डिग्गी पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध प्रतीत हो रही एक काले रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और अवरोधक गिराते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, यह घटना 24 नवंबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे की है। उपनिरीक्षक मो. आसिफ अपनी पुलिस टीम—उपनिरीक्षक मनीष कुमार, उपनिरीक्षक मूलचन्द, मुख्य आरक्षी वृजमोहन, आरक्षी मो. फुरकान, मुख्य आरक्षी जुनैद खान, रिक्रूट आरक्षी हिमांशु चौहान और रिक्रूट आरक्षी मुन्त्याज अली—के साथ लाल डिग्गी पर शांति व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से वाहन चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान एएमयू चौराहे की ओर से एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी तेज व लापरवाही से आती हुई दिखाई दी। संदिग्ध लगने पर पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की और अवरोधक को गिराते हुए तेज रफ्तार में भाग निकला। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त गाड़ी के पिछले शीशे पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिकन्दरा राउ (हाथरस) लिखा हुआ था।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनीष कुमार को सौंपी गई है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें