फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल कर छात्रों ने घेरा कलेक्ट्रेट, नारेबाजी

Sat, 19 Dec 2015 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थी समस्या निवारण मंच के बैनर तले छात्रों ने अमुवि में सरकारी आरक्षण नीति को लागू न करने के विरोध में जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट को घेरकर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


 वहां पुलिस अधिकारियों से छात्र नेताओं की तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को प्रेषित एक ज्ञापन छात्रोें ने एसीएम द्वितीय को सौंपा। 

छात्रों ने एसएमबी कॉलेज पर एकत्रित होकर मंच के महासचिव संजू बजाज की अगुवाई में एएमयू में सरकारी आरक्षण नीति का पालन न करने के विरोध में जुलूस निकाल कर कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस दौरान कलेक्ट्रेट का गेट बंद करा दिया गया। वहां सीओ राजीव कुमार ने मंच के अध्यक्ष व छात्र नेता सौरभ चौधरी से उनका कॉलेज का परिचय पत्र मांगा तो छात्रों की उनसे नोकझोंक हो गई।

 प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर लेटकर प्रदर्शन किया और बाद में एसीएम द्वितीय को मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

छात्र नेता सौरभ चौधरी ने कहा कि भारत की समस्त केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में एएमयू ही अकेला ऐसा संस्थान है, जहां कानून को ताक पर रखकर हिन्दू छात्रों की सहभागिता न रखने के चक्कर में सरकारी आरक्षण नीति का पालन नहीं होता है ।

यहां एससी, एसटी व ओबीसी के छात्रों को अन्य विश्वविद्यालयोें की तरह आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता। महासचिव संजू बजाज ने कहा है कि समय रहते एएमयू में भेदभाव और अलगाववाद को खत्म नहीं किया गया तो संस्थान में घुसकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

 इस सिलसिले में जल्द ही सांसद और महापौर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेेेेेंद्र मोदी और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी से मिला जाएगा। अलीगढ़, हाथरस के सभी वित्तपोषित कॉलेजों को एएमयू से जोड़ने की बात को मजबूती से रखा जाएगा। इस मौके पर डीके पंडित, अमर कुमार, योगेश वार्ष्णेय, रामानुजचार्य, त्रिवेश, विनोद राजपूत, मनोज लोधी, मोनू सरदार, सुनील कुमार, आकाश शिवा मौैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें