फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाईजीरिया में कत्लेआम के खिलाफ निकाला पैदल मार्च

Sat, 19 Dec 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नाईजीरिया में किए जा रहे कत्लेआम के खिलाफ छात्रों ने एएमयू में पैदल मार्च निकाला  और नाईजीरिया के उच्चायोग को प्रेषित एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन


जुमा की नमाज के बाद काफी छात्र एएमयू की जामा मस्जिद से पैदल मार्च करते निकालते हुए यूनिवर्सिटी सर्किल तक पहुंचे।

प्रदर्शनकारियोें का कहना था कि नाईजीरिया में शेख जकजकी और उनके साथियों पर वहां की फौज ने हमला किया है।उनके हजारों साथियों कोे मार गिराया है।

यह मार्च इसी के खिलाफ निकाला गया। यूनिवर्सिटी सर्किल पर हैदराबाद के मौलाया सैय्यद तकी रजा ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि शेख जकजकी और उनके साथी लंबे समय से आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं।

आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों की उन्होंने निंदा की। उन्होेंने कहा कि नाईजीरिया की सरकार का जुल्म बहुत शर्मनाक है। प्रदर्शनकारी छात्र हाथों में शेख जकजकी का चित्र लिए हुए थे।
विज्ञापन


 बाद में नाईजीरिया उच्चायोग को प्रेषित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा गया। इसमें जल्दी से जल्दी शेख जकजकी व उनके साथियोें को रिहा करने, वहां लोगों के अधिकारोें का ख्याल रखने व वहां की फौज को इस घिनौने काम की सजा देने की मांग की गई है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें