कस्बा छर्रा के सांकरा रोड़ निवासी एक युवती बुधवार को जनपद बंदायू के कस्बा उझानी में स्थित बैंक का कार्य खत्म कर अपने भाई के साथ स्कूटी पर घर लौट रही थी। रास्ते में छर्रा-कासगंज रोड़ स्थित बिलराम-ढोलना के निकट स्कूटी के सामने नीलगाय आ जाने के कारण स्कूटी टकरा गई।
जिससे दोनों बहन-भाई घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने घायलों को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां युवती की गंभीरावस्था को देखते हुए परिजन फरीदाबाद स्थित एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां शुक्रवार की प्रात: उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
कस्बा छर्रा के सांकरा रोड़ निवासी 24 वर्षीय कशिश पाठक पुत्री राजेश कुमार पाठक जनपद बंदायू के कस्बा उझानी में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में आफीसर स्केल के पद पर तैनात थी। देर सांय बैंक का कार्य खत्म करके रामनवमी की छुट्टी पर स्कूटी से अपने भाई दक्ष पाठक के साथ घर वापिस आ रही थी। रास्ते में लगभग आठ बजे जनपद कासगंज के बिलराम-ढोलना के निकट स्कूटी नीलगाय से टकरा गई। जिससे दोनों बहन-भाई घायल हो गये।
सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन दोनों को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवती की गंभीरावस्था को देखते हुए रेफर कर दिया, परिजन उसे फरीदाबाद स्थित निजी चिकित्सालय लेकर गये। जहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
युवती दो भाईयों में अकेली बहन थी। परिजनों के अनुसार लगभग नौ माह पूर्व ही युवती का चयन बैंक में ऑफीसर के पद पर हुआ था। बैंक की छुट्टी होने पर अपने घर आ रही थी।