फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दो साल से सामुदायिक शौचालय पर लटका है ताला, 10 लाख रुपये से हुआ था निर्माण

Fri, 31 Mar 2023 04:57 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नवंबर 2020 में करीब 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय की रंगाई-पुताई भी उसी समय हो चुकी है, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी शौचालय पर लगा हुआ ताला नहीं खोला जा सका है।
विज्ञापन
ताला पड़ा सामुदायिक शौचालय पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 केंद्र और प्रदेश सरकार एक तरफ हर घर में शौचालय की सुविधा देने का दावा कर रही है, लेकिन चंडौस विकास खंड कार्यालय परिसर में बने सामुदायिक शौचालय पर पिछले दो वर्ष से पड़ा ताला उनके दावे पर सवाल खड़ा कर रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि विकास खंड कार्यालय परिसर में नवंबर 2020 में करीब 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। शौचालय की रंगाई-पुताई भी उसी समय हो चुकी है, लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी शौचालय पर लगा हुआ ताला नहीं खोला जा सका है। शौचालय के चारों तरफ झाड़ियां उग रही हैं और गंदगी बिखरी हुई है। इसकी आज तक सफाई नहीं हो सकी है। 

नतीजा, यह शौचालय लोगों के प्रयोग करने लायक नहीं है। खंड विकास अधिकारी बृजराज सिंह कुशवाहा का कहना है कि उनकी जानकारी में आज ही आया है। शौचालय का ताला खुलवाकर इसकी सफाई कराई जाएगी और इसे लोगों के प्रयोग लायक बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें