फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस की टक्कर से स्कूटी सवार सास की मौत, दामाद घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधीपार्क थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित धनीपुर हवाई पट्टी के सामने शनिवार को रोडवेज बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार सास की मौत हो गई, जबकि दामाद घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली थाना कल्याणपुरी इलाके के पटपड़गंज विनोद नगर निवासी संतोष कुमार गुप्ता अपनी 60 वर्षीय सास सुनीता देवी पत्नी लल्लन गुप्ता निवासी भागीपुर, कोतवाली, एटा को शनिवार को दिल्ली से एटा छोड़ने स्कूटी पर आ रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे धनीपुर हवाई पट्टी के पास कानपुर डिपो की सामने से आती बस ने टक्कर मार दी। महिला सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दामाद घायल हो गए। इस सूचना पर दोनों के परिवार वाले यहां पहुंच गए थे।
त्रयोदशी में जा रही महिला की दुर्घटना में मौत
देहलीगेट क्षेत्र में गोंडा मोड़ पर शनिवार सुबह कार की टक्कर से महिला की मौत हो गई। बताया गया है कि बुलंदशहर के शिकारपुर मोहल्ला कोर्ट कलां निवासी महेश कुमार अपने मामा की त्रयोदशी में शामिल होने चिंता की नगरिया, गोंडा जा रहे थे। बाइक पर महेश के साथ पत्नी सुनीता सवार थी, जबकि बेटा राहुल दूसरी बाइक पर थे। तभी तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने 42 वर्षीय महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान लोगों ने पीछा कर कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें