फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शीतलहर के चलते दो दिन स्कूल रहेंगे बंद, फिर हो सकते हैं शीतकालीन अवकाश

Mon, 26 Dec 2022 06:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के बीएसए ने कोहरे व शीतलहर को देखते हुए कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन छुट्टियों के बाद हो सकता है कि कई स्कूल शीतकालीन अवकाश कर सकते हैं।
विज्ञापन
दो दिन की छुट्टी से खुश नजर आए बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर बीएसए ने शीतलहर और कोहरे को देखते हुए अलीगढ़ के सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को 27 व 28 दिसंबर को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं। कई स्कूलों में इसके बाद शीतकालीन अवकाश की घोषणा हो सकती है।

विज्ञापन


बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएससी, अन्य सभी बोर्ड के कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के स्कूल दो दिन 27 और 28 दिसंबर को बंद रहेंगे।
विज्ञापन


ऐसी संभावना लग रही है कि इन दोनों छुट्टियों के बाद कई स्कूल शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें