फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड-19 के वायरस के संक्रमण की वजह से बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के विद्यालय 24 मार्च से 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस फैसले से 25 मार्च से होने वाली परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाओं को झटका लगा है।
विज्ञापन

कोविड-19 के वायरस का संक्रमण बढ़ने के चलते कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यालय 24 मार्च से 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला लिया गया है, जबकि कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यालय 25 मार्च से 31 मार्च तक बंद रहेंगे। हालांकि, जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं, उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन करते हुए संपन्न कराया जाएगा। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि देर रात तक शासनादेश की कॉपी उन्हें नहीं मिली है, जो भी आदेश शासन से आएगा। उसका पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद यूं शुरू हुई थी पढ़ाई
- करीब 8 महीने के बाद 19 अक्तूबर 2020 से कक्षा 9 से कक्षा 12 तक पढ़ाई शुरू हुई।
- करीब 10 महीने के बाद 10 फरवरी 2021 से कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाई शुरू हुई।
- करीब 11 महीने के बाद 1 मार्च 2021 से कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाई शुरू हुई।
जिले में विद्यालय
- बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालय करीब 2490
- माध्यमिक शिक्षा विभाग से संचालित विद्यालय 794
- निजी विद्यालय करीब 72 से ज्यादा
- मदरसा करीब दो दर्जन से ज्यादा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें