फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग, बच्चों में मची चीख-पुकार

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव जिरौली के मजरा मोहम्मदपुर स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार सुबह फायरिंग से बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्कूल प्रबंधक ने छह लोगों पर स्कूल को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गांव मोहम्मदपुर निवासी संजीव कुमार ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह श्रीमती विमला देवी प्राइमरी पाठशाला का संचालन करते हैं। शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव निवासी प्रवीन व राहुल से खेत की मेंड़ तोड़ने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि प्रवीन ने धमकी देते हुए कहा कि वह किसी से नहीं डरता और जो करना हो कर ले।
कुछ देर बाद प्रवीन, राहुल, अजयपाल, जयप्रकाश, कवेन्द्र और रनवीर अपने घर की छत पर राइफल और बंदूक लेकर पहुंच गए। स्कूल को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बच्चों की सुरक्षा के लिए उन्हें तत्काल कमरों में बंद कर डॉयल-112 पुलिस को सूचना दी। वहीं, थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें