फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में जबरन घुसे स्कूली छात्र, नारेबाजी

Tue, 05 Sep 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
प्रदर्शन करते आरबीएम स्कूल के बच्चे। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
रघुवीर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. मंजू गौड़ को प्रबंध कमेटी द्वारा हटाये जाने के विरोध में छात्रों ने मार्च निकालकर जबर्दस्त विरोध किया। सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोकेे जाने के बावजूद छात्र गेट खोल कर जबरन कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंच गये और जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। छात्र डॉ. मंजू गौड़ को पुन: प्रधानाचार्य बनाने की मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


सोमवार को रामघाट रोड स्थित रघुवीर बाल मंदिर से छात्र नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और परिसर में घुसने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारी छात्रों को कलेक्ट्रेट के गेट पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं एवं पुलिसकर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक  हुई। छात्र जबरन गेट खोलकर नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गये।

इस दौरान डॉ. मंजू गौड़ को प्रधानाचार्य बनाओ, छात्र एकता जिंदाबाद आदि नारे भी लगे। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं हिंदू युवा वाहिनी के नेता कर रहे थे। उनके साथ रघुवीर बाल मंदिर के छात्र-छात्रा भी मौजूद थे। छात्रों ने रघुवीर बाल मंदिर में छात्र-छात्राओं की पिटाई एवं अभद्रता की शिकायत एडीएम सिटी से की और उसकी जांच कराने की मांग की। इसके साथ ही बिना किसी नोटिस प्रधानाचार्य डॉ. मंजू गौड़ को हटाने की शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन


छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कूल के कुछ शिक्षक छात्र-छात्राओं को कैरियर बर्बाद करने की धमकी दे रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इसकी जांच की जिम्मेदारी डीआईओएस को सौंपी गई। एडीएम सिटी द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद छात्र वापस हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी नेता योगेंद्र वर्मा, शोभांस सिंह गोरा पहलवान, अमित गोस्वामी, हिंदू युवा वाहिनी के नेता आदित्य पंडित आदि ने किया।

इस अवसर पर डॉ. मंजू गौड़, सीटू चौधरी, राहुल सिंह, विशाल देशभक्त, हर्षद भारतवंशी, पंकज आर्य, अखिलेश गौतम, कार्तिक वार्ष्णेय, दीपक, अनुज, कैलाश मिश्रा, रजत ठाकुर आदि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि रघुवीर बाल मंदिर प्रबंध कमेटी द्वारा प्रधानाचार्य डॉ. मंजू गौड़ पर मनमानी का आरोप लगाते हुए निष्कासित कर दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें