सीएम ने प्रदेश के सभी बोर्डों (ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे।
शीत लहर के कारण सभी बोर्ड के सभी स्कूल चार दिन तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद अलीगढ़ बीएसए ने भी स्कूल 1 जनवरी तक बंद करने की बात कही है।
विज्ञापन
बीएसए डॉ राकेश कुमार सिंह के अनुसार डीएम के आदेश पर छुट्टी कर दी गईं हैं। अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिले के परिषदीय, मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के कक्षा एक से 12 तक के विद्यालय 29 दिसंबर से 1 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। सभी विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं शिक्षक कराएंगे। शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक समस्त स्टाफ को विद्यालय में उपस्थित रहना होगा।
सीएम ने प्रदेश के सभी बोर्डों (ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे।