फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्कूल बस खराब, बच्चों से लगवाया धक्का, वीडियो सामने आते ही बीएसए ने की जांच की बात

Fri, 10 Apr 2026 05:10 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

स्कूली बस खराब होने पर बच्चों से ही धक्का लगवाया गया। इसका किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर चलने लगा। वीडियो का संज्ञान लेते हुए बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बस को धक्का लगाते बच्चे - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित एक स्कूल की लापरवाही सामने आई है, जहां खराब हुई बस को आगे बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे बच्चों से ही धक्का लगवाया गया। हैरानी की बात यह रही कि जहां पांच बच्चे बस को धक्का लगा रहे थे, वहीं बाकी छात्र बस के अंदर बैठे रहे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे प्रकरण की जानकारी परिवहन विभाग को भी भेजी जाएगी, ताकि स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की जांच की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें