ई रिक्शा दोपहर में सवारियां लेकर गांव बरका की ओर जा रहा था। सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास पहुंचा तभी खैर की ओर से आ रही एक स्कूल की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी।
गभाना के सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव में 26 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे स्कूल बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा में बैठीं पांच सवारियां घायल हो गईं। सभी घायलों का पुलिस ने गांव करनपुर में ही एक चिकित्सक के पास इलाज करवाया।
विज्ञापन
बताते हैं कि ई रिक्शा दोपहर में सवारियां लेकर गांव बरका की ओर जा रहा था। सोमना-खैर मार्ग पर करनपुर गांव के पास पहुंचा तभी खैर की ओर से आ रही एक स्कूल की बस ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार सुभाष, रश्मि, निशा, नेहा और ई रिक्शा चालक विकास निवासीगण गांव बरका कोतवाली खैर घायल हो गए। इलाज कराने के बाद सभी अपने-अपने घरों के लिए चले गए।