फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली ही बारिश में स्कूल बना तालाब, पढ़ाई बाधित

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रुस्तमपुर सकत खां में बारिश के बाद हुआ जलभराव। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
लोधा ब्लॉक के रूस्तमपुर सकत खां स्थित प्राइमरी स्कूल में बृहस्पतिवार को मानसून की पहली बारिश स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा स्टाफ को परेशानियां लेकर आयी। गांव की नालियों को गंदा पानी स्कूल परिसर में भर गया। इससे उन्हें बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। परेशान स्टाफ बच्चों को लेकर पंचायत घर में पहुंचाया गया, जहां पढ़ाई कार्य शुरू हो सका।
विज्ञापन

बारिश के पानी से स्कूल का फर्नीचर, रसोई घर में रखा खाद्यान्न आदि सामान खराब हो गया। स्टाफ ने पहले स्कूल में भरे पानी को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी वे इसमें सफल नहीं हो सके। प्रधानाचार्य का कहना है कि पहले भी गांव की नालियों का पानी स्कूल में आ जाने की शिकायत ग्राम प्रधान से लेकर अफसरों को कर चुके हैं। इसके बाद भी आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने बीएसए सत्येंद्र कुमार को शिकायत की। उन्होंने डीपीआरओ धनंजय जायसवाल से समस्या का समाधान कराने को कहा है। डीपीआरओ ने बताया कि स्कूल में बारिश के भरे पानी की निकासी की व्यवस्था के साथ ही आगे पानी न भरने पाए ऐसी भी व्यवस्था करायी जा रही है। इसके लिए ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें