फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आगरा के लिए...मंडल के महाविद्यालयों को अग्रसारित करना होगा छात्रवृत्ति डाटा

विज्ञापन
आरएमपीयू में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाषण और पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में श - फोटो : Sanvad
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध मंडल के सभी महाविद्यालयों को छात्रवृत्ति डाटा अग्रसारित करना होगा। उप कुलसचिव ने कहा कि छात्रवृत्ति से वंचित छात्र-छात्राओं का मास्टर डाटा लॉक होने पर भी महाविद्यालयों ने उसे अग्रसारित नहीं किया है। सभी प्राचार्यों को इसके लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन





शैक्षिक सत्र 2024-25 के छात्रवृत्ति से वंचित छात्र-छात्राओं का मास्टर डाटा लॉक करने के बाद महाविद्यालयों के प्राचार्यों को उसे जल्द अग्रसारित करने के लिए कहा गया है। डाटा अग्रसारित होने के बाद उसे विश्वविद्यालय स्तर पर सत्यापित किया जाएगा।



विवि के उप कुलसचिव पवन कुमार ने बताया कि सभी महाविद्यालयों का मास्टर डाटा लॉक होने के बावजूद भी महाविद्यालयों ने डाटा को अग्रसारित नहीं किया है, जिसकी वजह से सत्यापन कार्य नहीं हो पा रहा है। हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़ के महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द डाटा को अग्रसारित कर दें, जिससे छात्रवृत्ति प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें