फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 से 30 वर्ष की आयु में सिजोफ्रेनिया अधिक देखने को मिलता है: डॉ आजमी

Sat, 23 May 2020 07:10 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
मानसिक राेगी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
24 मई विश्व सिजोफ्रेनिया दिवस पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोहेल अहमद आजमी कहते हैं कि 18 से 30 वर्ष की आयु के लोगों में सिजोफ्रेनिया अधिकांश मामलों में देखने को मिलता है। इसका उपचार संभव है, लेकिन सिजोफ्रेनिया का अगर सही इलाज न किया जाए तो करीब 25 फीसदी मरीजों के आत्महत्या करने का खतरा होता है।
विज्ञापन


भारत में विभिन्न डिग्री के सिजोफ्रेनिया से लगभग 40 लाख लोग पीड़ित हैं। सिजोफ्रेनिया का इलाज न करवा पाने वाले करीब 90 प्रतिशत रोगी भारत जैसे विकासशील देशों में हैं। कई बार जेनेटिक और पर्यावरणीय कारण मिलकर इंसान को सिजोफ्रेनिया बना देते हैं। ये स्थिति भी कई बार परिस्थितियों पर निर्भर करती है, लेकिन पर्यावरण अगर इसे प्रभावित करे तो ये समस्या कई गुना तेजी से इंसान को चपेट में ले सकती है।

सही इलाज मिलने पर सिजोफ्रेनिया के मरीज जल्दी ही स्वस्थ होकर सामान्य जिंदगी बिता सकते हैं। सही इलाज से सिजोफ्रेनिया के लक्षण जल्दी ही दूर होने लगते हैं। हालांकि ज्यादातर मामलों में मरीजों को इन लक्षणों से छुटकारा पाने में लंबा वक्त लग जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें