फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासियों की पहरेदारी करेंगे ग्राम प्रधान

Sat, 23 May 2020 07:10 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवासी श्रमिकों के कारण गांव तक पहुंचे कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए जिला प्रशासन-पुलिस हर रोज नई कवायद कर रहा है। इसी क्रम में अब ग्राम प्रधानों को भी निगरानी समिति में जोड़ते हुए उनको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ग्राम प्रधान अपनी पंचायत क्षेत्र में आए हर एक श्रमिक, उसके परिवार के सदस्यों का रिकार्ड जुटाएंगे। इस रिकार्ड को निगरानी समिति के साथ साझा करेंगे। इसके साथ ही लगातार सात दिन तक हर दिन की रिपोर्ट भी भेजेंगे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी-एसएसपी ने बताया कि प्रधानों को प्रवासी श्रमिकों से लगातार संपर्क में रहेंगे। खासकर उन लोगों का अधिक ध्यान रखेंगे, जो कि किसी भी राज्य के रेड जोन श्रेणी से आए हों। इनमें किसी भी प्रकार की पूर्व में लगी बीमारी की भी जानकारी और उसके उपचार के लिए किस डॉक्टर से परामर्श लिया जा रहा है, इसकी भी देखरेख करेंगे। 


डीएम के मुताबिक इससे प्रवासी श्रमिकों में अगर खांसी, बुखार, जुकाम या सर्दी के कोई अन्य लक्षण आते हैं तो उनको तत्काल इलाज कराने में मदद के साथ ही कोरोना परीक्षण के लिए भेजा जा सकेगा। इसके साथ ही इस प्लान के तहत किसी भी प्रवासी को उसकी होम क्वारंटीन की अवधि तक घर से निकलने से भी रोका जा सकेगा। निगरानी समिति में पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग के साथ ही ग्राम प्रधानों की भी पूरी भागेदारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें