फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः अभिवादन न करने पर अनुसूचित जाति के युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अहरौला में अभिवादन न करने पर दबंगों ने अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने में पीड़ित के माता-पिता को भी पीट दिया। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।गांव के श्रीनिवास पुत्र पूरन सिंह ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव के कुछ लोगों ने उस पर आरोप लगाया है कि रास्ते से गुजरते वक्त उसने हमलावरों से अभिवादन नहीं किया।
विज्ञापन

हमलावरों का कहना था कि रास्ते से गुजरते समय उसे राम-राम करके अभिवादन करना था। इसी बात को लेकर हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।बचाने आए उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की। इस घटना की शिकायत जब स्थानीय पुलिस से की गई तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें