फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे सफाईकर्मी : बिल्लू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मानिक लाल नागर एवं महामंत्री बिल्लू चौहान ने कहा कि प्रदेश की सरकार सफाई कर्मचारी एवं वाल्मीकि समाज विरोधी है। 20 अगस्त तक 14 सूत्री मांगें नहीं मानी गईं तो सफाई कर्मचारी सड़क पर उतरकर आंदोलन एवं विधानसभा का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री बिल्लू चौहान ने बताया कि रविवार को नगर पालिका परिषद टाउन हॉल अमरोहा में संघ की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। इसमें 14 सूत्री मांगपत्र पारित किया गया। सरकार 20 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं करती है तो प्रदेश के सफाई कर्मचारी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन और विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की वजह से वाल्मीकि समाज के युवाओं को मिलने वाले रोजगार में नुकसान हुआ है और बेरोजगारी बढ़ रही है। प्रमुख मांगों में एक लाख सफाई कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करने, संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थायी करने, ठेका सफाई कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 18000 प्रतिमाह देने, पुरानी पेंशन नियमावली बहाल करने, शिक्षित सफाई कर्मचारियों को पदोन्नत करने, कोविड-19 से मरने वाले सफाई कर्मचारियों के परिवार के एक सदस्य को नौकरी एवं 50 लाख रुपये मुआवजा देने आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें