फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण में हो गया खेल: केलानगर नाले की 66 मीटर कम कर दी लंबाई, बनना था 750 मीटर, मगर बन रहा 684 मीटर

Mon, 05 Aug 2024 03:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक का इस पर कहना है कि ट्रांसफार्मर और अन्य अवरोध के चलते नाला नहीं बन पाया है। इसलिए नाले की लंबाई में कमी है। बिजली विभाग से अनुरोध किया गया है, जैसे ही अवरोध खत्म होगा, वैसे ही नाला निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
केला नगर में चल रहा नाला निर्माण कार्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के रामघाट रोड से केलानगर चौराहे तक बन रहे नाले की लंबाई में खेल हो गया। 750 मीटर लंबा नाला बनना था, मगर 684 मीटर लंबा नाला बना जा रहा है। करीब 66 मीटर की लंबाई कम कर दी गई। इस पर क्षेत्रीय पार्षद ने काम की गुणवत्ता और लंबाई में काट-छांट पर सवाल उठाए हैं। रामघाट रोड से केलानगर चौराहे तक बनने वाले इस नाले के लिए करीब 11 करोड़ रुपये का टेंडर हुआ है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि नाला 750 मीटर बनना है, लेकिन 684 मीटर ही बन पाया है। नाला निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। नाला बनने के दौरान पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन भी टूट गई, लेकिन उसको ठीक नहीं कराया गया, जिससे लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत की है।

इस संबंध में सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक एसके दोहरे ने बताया कि ट्रांसफार्मर और अन्य अवरोध के चलते नाला नहीं बन पाया है। इसलिए नाले की लंबाई में कमी है। बिजली विभाग से अनुरोध किया गया है, जैसे ही अवरोध खत्म होगा, वैसे ही नाला निर्माण शुरू हो जाएगा। मानक के अनुरूप नाला बन रहा है।

नाला खुदाई में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी की किल्लत है। नाला निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जा रहा है।- योगिता वार्ष्णेय, विक्रम कॉलोनी 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाला निर्माण से एकता नगर की तरफ जाने वाली पाइप लाइन टूट गई, जिससे पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।-रीना राघव, एकता नगर
नाला निर्माण में घोर अनियमितता बरती जा रही है। कहीं भी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। - पुष्पेंद्र सिंह जादौन, मुख्य सचेतक, पार्षद दल भाजपा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें