फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीएसयू: शुल्क मांगे जाने पर एससी-एसटी विद्यार्थियों का फूटा दर्द, कुलसचिव से की शिकायत

Sun, 10 Aug 2025 05:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों का तृतीय चरण का छात्रवृत्ति डाटा सत्यापित न होने पर उन्हें शुल्क जमा करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध महाविद्यालयों में शुल्क मांगे जाने पर एससी-एसटी के विद्यार्थियों का दर्द फूट पड़ा है। विद्यार्थियों ने विवि के कुलसचिव से गुहार लगाई। विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति डाटा सत्यापित न होने, छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने पर दो महीने की छूट दी गई थी।

विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों का तृतीय चरण का छात्रवृत्ति डाटा सत्यापित न होने पर उन्हें शुल्क जमा करने में दिक्कतें आ रही हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन विद्यार्थियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं हो सकी है, उन्हें शुल्क प्रतिपूर्ति होने तक सत्र 2025-26 में शुल्क जमा करने में दो माह या छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति होने तक छूट दी जाए। 

इसके बाद भी कई महाविद्यालयों में शुल्क मांगा जा रहा है, जिसकी शिकायत विद्यार्थियों ने कुलसचिव से की थी। कुलसचिव वीके सिंह ने कार्य परिषद की बैठक में लिए निर्णय का अनुपालन करने के लिए महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें