फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण के लिए छात्राओं ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता के तहत जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालती चिंरजीलाल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शनिवार को सासनीगेट स्थित चिरंजीलाल बालिका इंटर कालेज से छात्राओं ने जल संरक्षण के लिए जागरूकता रैली निकाली। चिरंजीलाल बालिका इंटर कालेज, राजकीय कन्या इंटर कालेज व संस्कृत कन्या इंटर कालेज की छात्राओं ने जयगंज क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया।
छात्राओं ने विभिन्न नारे लगाकर लोगों को जल की अहमियत समझाई। छात्राओं ने लोगों से अनुरोध किया कि यदि आज हम सभी मिलकर जल का संरक्षण कर लेंगे तो भविष्य में आने वाली पीढ़ी को पीने के लिए पानी मिल सकेगा। अत्यधिक जल का दोहन करने से हम अपने भविष्य को खो देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदूषण विभाग से रामगोपाल, प्रधानाचार्या मधु वार्ष्णेय, शीला देवी, कमलेश कुमारी, अंजू सिंह, शालिनी झा, राधा भारद्वाज, पंकज गुप्ता, सरिता गुप्ता, ललितेश बाबू, सरिता वार्ष्णेय, श्वेता वार्ष्णेय, यत्नेश, जैबा सोहराब, ममता मिश्रा, अमिता सिंह, अरुणा, पूनम, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें