फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : साथा मिल की मरम्मत के लिए आई धनराशि के गबन का आरोप

विज्ञापन
साथा चीनी मिल न चलने पर अधिकारी को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
साथा चीनी मिल न चलने से परेशान गन्ना किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के बैनरतले एडीएम वित्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गन्ना तुलवाकर आसपास की मिलों में पेराई के लिए भेजे जाने की मांग की। साथ ही, वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 में मिल की मरम्मत के नाम पर आई करोड़ों की धनराशि के गबन का आरोप लगाते हुए जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी न हुई तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

पिछले 11 दिनों से साथा चीनी मिल बंद होने से नाराज किसानों ने रविवार को मिल के गेट के बाहर प्रदर्शन किया था।
सोमवार को किसान भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के बैनरतले एडीएम वित्त से मिले। प्रांतीय महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने बताया कि किसानों का गन्ना तुलवाकर पेराई के लिए अन्य जनपदों की मिलों में भेजा जाए। वर्ष 2020-21 एवं वर्ष 2021-22 में मिल की मरम्मत के लिए आए करोड़ों रुपये की धनराशि के गबन की जांच कराकर दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए। मिल के कर्मचारियों को लंबित वेतन व अन्य भत्ते दिए जाएं। इस मौके पर प्रमेंद्र राणा, अजीत सिंह, रौबी सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, प्रेमकुमार सिंह, बलवीर सिंह, बंटी जादौन, हरेंद्र पाल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें