फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गाजियाबाद मिल के पुराने रोलर से चलेगी साथा चीनी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर मशीनों के कारण गन्ना किसानों के लिए मुसीबत बनी साथा चीनी मिल अब गाजियाबाद मिल के पुराने रोलर से चलेगी। यह रोलर मंगलवार दोपहर तक अलीगढ़ आ जाएगा। इसके स्थापित होने के बाद मिल का संचालन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

लगातार चार साल से गन्ना किसानों के लिए मुसीबत बनी साथा चीनी मिल इस सीजन में मात्र 34 घंटे ही चल सकी है। इस दौरान मात्र 11 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई हो सकी है। तीन दिन पहले बरौली विधायक ठाकुर दलवीर सिंह के प्रयासों से चली मिल 13 घंटे ही चल सकी। मिल की 3 नंबर मशीन का रोलर अत्यधिक दबाव से फट गया और पेराई रुक गई। इससे परेशान मिल प्रबंधन ने रोलर की तलाश में आसपास की मिलों से संपर्क किया। पता चला कि गाजियाबाद की सहकारी मिल में पुराना रोलर है। इसे लेने के लिए मिल के महाप्रबंधक रमा शंकर स्वयं गाजियाबाद पहुंच गए। जिला गन्ना अधिकारी डॉ सुभाष यादव ने बताया कि रोलर को ठीक कराकर अलीगढ़ लाया जा रहा है। संभवत: यह मंगलवार दोपहर तक आ जायेगा। इसके बाद गन्ने की पेराई आरंभ हो जाएगी।
तो स्थानांतरित हो जाएगा जिले का गन्ना
अलीगढ़। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि साथा मिल में गाजियाबाद मिल से रोलर आने के बाद भी यदि मिल का संचालन शुरू नहीं होता है तो जिले के गन्ने को दूसरे जिले की मिलों में पेराई के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए मिल प्रबंधन को लिखित में स्वीकृति देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें