फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ को लूटने वालों ने ही लूटा शराब सेल्समैन

Mon, 08 Feb 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के ब्रह्मनपुरी इलाके में सर्राफ शंकर हरी माहेश्वरी को गोली मारकर लूटने वाले लुटेरे बेशक अभी पुलिस पकड़ से दूर हैं। मगर रविवार को इस लूटकांड से जुड़े बदमाशों के स्क्रैच अखबारों में प्रकाशित होने पर उनके द्वारा ही क्वार्सी के रामघाट रोड पर शराब सेल्समैन से 96 हजार रुपये की लूट किया जाना भी पुष्ट हुआ है।
विज्ञापन


खुद इन स्क्रैच को देख शराब ठेके के सेल्समैन ने बदमाशों को पहचाना है और पुलिस को थाने जाकर सूचना दी है। इस तरह यह साफ है कि यह लुटेरे महानगर में लगातार घटनाएं कर रहे हैं और पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पा रही।

सासनी गेट के ब्रह्मनपुरी इलाके में सर्राफ शंकर हरी माहेश्वरी को घर से दुकान जाते समय लूटा था। तभी से वह मेडिकल में भरती हैं और शनिवार को पुलिस ने उनके द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर दो बदमाशों के स्क्रैच बनवाए। यह स्क्रैच रविवार को अखबारों में प्रमुखता से प्रकाशित हुए।
विज्ञापन


इन स्क्रैचों को देखकर सराय रहमान निवासी आसिफ अली ने उन्हें पहचान लिया। दुपहर में क्वार्सी थाने पहुंचे आसिफ अली ने पुलिस को स्क्रैच दिखाते हुए बताया कि इन्हीं बदमाशों ने उसके साथ 31 जनवरी की रात पौने ग्यारह बजे रामघाट रोड नाला स्थित शराब ठेके पर पहुंचकर लूटपाट की थी। बदमाश तीन थे।

 इनका तीसरा साथी भी था। दुकान में शराब लेने के बहाने घुसे और फिर लूटकर भाग गए। इस तरह साफ हुआ है कि सर्राफ को लूटने वाले बदमाश भी तीन थे और यह बदमाश भी तीन ही थे। इस संबंध में क्वार्सी पुलिस ने सासनी गेट पुलिस को भी इत्तिला दे दी है। अब दोनों थानों की पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें