महानगर के सासनीगेट क्षेत्र की मदीना कॉलोनी में एक घर में घुसे बदमाश शनिवार रात लाखों के जेवरात व हजारों की नगदी चुरा ले गए। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी कर जांच शुरू कर दी है।
मदीना कॉलोनी निवासी इदरीश पुत्र मोहम्मद शादिक शनिवार को शादी समारोह से घर लौटकर सोया ही था कि तभी देर रात छत के रास्ते से घर में घुसे बदमाश बेटियों द्वारा रखे गए जेवर व पचास हजार की नकदी चुरा ले गए।
रविवार सुबह जब नगदी व जेवर गायब देखे तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।