फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सरस्वती महाविद्यालय में 800 विद्यार्थियों पर महज 11 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सरस्वती महाविद्यालय में 800 विद्यार्थियों की पढ़ाई का दारोमदार केवल 11 शिक्षकों पर टिका हुआ है। स्थिति यह है कि कॉलेज में पुराने मानकों के आधार पर महज 14 पद ही स्वीकृत हैं, इनमें से कई पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं। शिक्षकों की कमी के कारण नियमित पठन-पाठन कार्य बाधित हो रहा है। छात्रों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुपात में शिक्षक उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन के अनुसार रसायन विज्ञान, प्राणी शास्त्र और वनस्पति विज्ञान विभाग में एक-एक प्रवक्ता का पद रिक्त है, जिसकी वजह से इन विषयों के छात्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। इन विभागों में प्रयोगात्मक कक्षाएं भी पूरी तरह संचालित नहीं हो पातीं, क्योंकि स्थायी संकाय की कमी छात्रों की पढ़ाई में बड़ी रुकावट बन रही है। शिक्षकों की कमी को देखते हुए स्थानीय स्तर पर अतिथि प्रवक्ताओं की नियुक्ति की भी व्यवस्था नहीं की गई है। इसका असर यह है कि कई बार छात्रों को नियमित कक्षाएं न मिलने से आत्म अध्ययन पर निर्भर रहना पड़ता है।
महाविद्यालय के प्राचार्य मृदुल दीक्षित का कहना है कि बार-बार शासन-प्रशासन से स्वीकृत पदों में इजाफा करने की मांग की जा रही है। रिक्त पदों पर प्रवक्ताओं की तैनाती के लिए कहा जा रहा है। छात्र संख्या के हिसाब से शिक्षकों की जरूरत दोगुने से भी अधिक है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरस्वती डिग्री कॉलेज में जेडबीसी और पीसीएम संकाय के अंतर्गत बीएससी की पढ़ाई होती है। इसके साथ ही एमएससी स्तर पर रसायन, भौतिकी और गणित की भी सुविधा उपलब्ध है। उच्च शिक्षा का यह दायरा इतना बड़ा है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई की सुविधा देने के लिए पर्याप्त संकाय अनिवार्य है। वर्तमान हालात में एक-एक शिक्षक को कई विषयों और कक्षाओं का बोझ उठाना पड़ता है, उन्हें अतिरिक्त कक्षाओं का आयोजन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें