फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद खेल महोत्सव: 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होंगी प्रतियोगिताएं, हर गांव-गली से तलाशी जाएंगी प्रतिभाएं

Fri, 05 Sep 2025 11:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खेल महोत्सव में 12-17 आयु वर्ग व 17 वर्ष से अधिक ओपन वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खेलों का आयोजन ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर होगा। खेल दो श्रेणियों में होंगे।
विज्ञापन
बैठक लेते अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद खेल महोत्सव में हर गांव, गली से प्रतिभावान खिलाड़ी तलाशे जाएंगे। इसके लिए 20 सितंबर तक पंजीकरण होंगे। प्रतियोगिताएं 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक होंगी।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अब खिलाड़ियों के चयन में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होता। योग्य खिलाड़ी ही आगे बढ़ते हैं। खेल महोत्सव में 12-17 आयु वर्ग व 17 वर्ष से अधिक ओपन वर्ग में खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। खेलों का आयोजन ग्राम, ब्लॉक व जिला स्तर पर होगा। खेल दो श्रेणियों में होंगे।

राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्षेत्रीय खेल में रस्साकशी, पंजा कुश्ती, खो-खो होंगे। जनपदीय प्रतियोगिता में बैडमिंटन, पावर लिफ्टिंग, कराटे, ताइक्वांडो, योग, मिनी मैराथन होंगे। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, मूक बधिर, थर्ड जेंडर के लिए रस्साकशी, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताएं होंगी। 
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, डीएम संजीव रंजन, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम पंकज कुमार, सीएमओ डॉ नीरज त्यागी, पीडी भालचंद त्रिपाठी, डीडीओ आलोक आर्या, डीसी मनरेगा अनुज सक्सेना, डीआईओएस पूरन सिंह, बीएसए राकेश कुमार, ओलम्पिक संघ से मज़हर-उल-कमर, जिला युवा अधिकारी तन्वी अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी राम मिलन, अर्जुन फकीरा, युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें