एक मतदेय स्थल पर 1200 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी विधानसभा क्षेत्रों मेें बीएलओ की एक सप्ताह में नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।
अलीगढ़ जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों में 462 मतदेय स्थल बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा शहर विधानसभा क्षेत्र में 134 बढ़े हैं। हर मतदेय स्थल पर अधिकतम 1200 मतदाता वोट डाल सकेंगे। पहले 1500 मतदाता वोट डालते थे। इसके साथ ही अब जिले में मतदेय स्थलों की संख्या 3016 से बढ़कर 3478 हो गए।
विज्ञापन
इतने बढ़े मतदेय स्थल
खैर विधानसभा क्षेत्र में 426 मतदेय स्थल थे। यहां 43 बढ़े हैं।
बरौली विस क्षेत्र में 425 थे, यहां 41 स्थल बढ़े हैं।
अतरौली विस में 472 मतदेय स्थल थे, यहां 29 बढ़ गए हैं।
छर्रा विस में 42 बढ़कर 478 हो गए हैं।
कोल विस में 415 से अब 518 मतदेय स्थल हो गए।
शहर विधानसभा क्षेत्र में 383 मतदेय स्थल थे। अब 517 हो गए।
इगलास विस क्षेत्र में 459 से बढ़कर 529 मतदेय स्थल हो गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि एक मतदेय स्थल पर 1200 मतदाताओं के लिए मतदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने सभी विधानसभा क्षेत्रों मेें बीएलओ की एक सप्ताह में नियुक्ति कर सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बैठक में भाजपा उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह लोधी, सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर, शान मियां, मनी बघेल, बसपा से अशोक सिंह, कांग्रेस से नदीम गफूर आदि मौजूद रहे।