फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद में नहीं था संजीव सूर्यवंशी: राज बहादुर

विज्ञापन
विज्ञापन
रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर चौधरी ने सोमवार को साइबर ठगी के मामले में पकड़े गए संजीव सूर्यवंशी से पल्ला झाड़ लिया है। संजीव को पार्टी में एंट्री कराने और इगलास विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिलाने का आरोप उन पर लगा है। इसके बाद पूर्व जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी करके अपना पक्ष रखा है। पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि संजीव सूर्यवंशी पार्टी में सक्रिय सदस्य नहीं था। न ही उसके पास पद था। वह पार्टी से जुड़ना चाहता था, लेकिन उसे कोई वरीयता नहीं दी गई।
विज्ञापन

उसका रालोद से कोई सरोकार नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष का ये बयान उन तस्वीरों से बिल्कुल उलट है, जिसमें वह सूर्यवंशी की मुलाकात रालोद मुखिया अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी से करवाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सूर्यवंशी जिला पंचायत के साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए वह रालोद के संपर्क में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें