फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिन बस्तियों और चौराहों को किया गया सैनिटाइज

विज्ञापन
थाना देहली गेट में सैनिटाइज करते फायर विग्रेड कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
तीन दिवसीय लॉकडाउन के दूसरे दिन नगर निगम द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मलिन बस्तियों व चौराहों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने शनिवार सुबह पुराने शहर का निरीक्षण किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिव कुमार को कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट को समाप्त करने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने को निर्देशित किया। नगर आयुक्त ने कहा कि यदि भवन स्वामी व दुकानदार सीधे नगर निगम के वाहनों में कूड़ा देते हैं तो निश्चित रूप से शहर की सड़कों पर कूड़ा नहीं दिखाई देगा।
विज्ञापन

उन्होंने भुजपुरा शराब के ठेके वाले नाले की सफाई का निरीक्षण किया और इस नाले व लिंक होने वाली नालियों पर तत्काल प्रभाव से जाली लगाए जाने का निर्देश दिया। भुजपुरा नाले के पास खाली प्लॉट में कूड़ा व गंदगी होने पर प्लॉट स्वामी को एक सप्ताह के अंदर बाउंड्रीवॉल कराने चेतावनी दी। नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्य अभियंता, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों को चुहरपुर व रामरोड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें