फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आर्थिक तंगी के चलते हुआ विवाद, युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के किशनपुर इलाके में आटा चक्की संचालक ने आर्थिक तंगी के चलते घर में उपजे विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

किशनपुर निवासी 32 वर्षीय बंटी पुत्र राजपाल अपने घर पर आटा चक्की चलाता था। परिवार में तीन छोटे बच्चे और पत्नी रेखा है। लॉकडाउन के चलते चक्की बंदी की कगार पर आ गई। आर्थिक तंगी को लेकर दंपती में विवाद होने लगा। शनिवार रात बंटी अपने कमरे में गया और फंदे पर झूल गया। पत्नी रेखा इस दौरान दूसरे कमरे में थी। काफी देर होने पर रेखा उसे देखने पहुंची तो पति को फंदे पर लटका देखकर उसकी चीखें निकल गईं।
परिवार के अन्य लोग भी जुट गए। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिवार से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार दोपहर को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने पर शव परिवार वालों को सौंपा गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी के मुताबिक, परिवार वाले आर्थिक तंगी के चलते कलह को वजह बता रहे हैं। मामले की छानबीन जारी है। शव परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें