फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: सफाई कर्मियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पीटा, साढ़े तीन घंटे राष्ट्रीय-राज्य मार्ग रहा जाम

Sat, 12 Jul 2025 05:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर हंगामा हो गया। सफाई कर्मियों ने राष्ट्रीय और राज्य मार्ग को जाम कर दिया। कर्मियों को शांत कराने पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को गुस्साए सफाई कर्मियों ने पीट दिया। 
विज्ञापन
नगर स्वास्थ्य अधिकारी को थप्पड़ जड़ता सफाई कर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानदेय कटौती से नाराज सफाई कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को पीट दिया। अधिकारी ने वहां से भाग कर जान बचाई। मामले में सात सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त कर सुपरवाइजर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ के सासनी गेट चौराहे पर 12 जुलाई की सुबह हंगामा हो गया। मानदेय में कटौती से नाराज सफाई कर्मियों ने राष्ट्रीय और राज्य मार्ग को जाम कर दिया। कर्मियों को शांत कराने पहुंचे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को गुस्साए सफाई कर्मियों ने पीट दिया। भाग कर अधिकारी ने जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुकमा कम्पनी ने अनुशासनहीनता में एक सुपरवाइजर समेत सात सफाई कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। दूसरी ओर पुलिस ने सुपरवाइजर समेत चार पर अधिकारी के कार्य निवर्हन में बाधा डालने व चोट पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें