फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पिंक टॉयलेट्स में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें बंद

Wed, 27 May 2026 02:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
अब्दुल्ला कॉलेज के बाहर बने नगर निगम के पिंक टॉयलेट में ​सेनेटरी पैड मशीन खाली।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
महिलाओं के लिए बनाए गए पिंक शौचालयों की सुविधाएं बदहाल होती जा रही हैं। शहर के कई पिंक टॉयलेट्स में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें और डिस्पोजल मशीनें लंबे समय से बंद पड़ी हैं।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि शहर में बने शौचालयों में जरूरत के समय उन्हें सेनेटरी पैड तक उपलब्ध नहीं हो पाते, जबकि साफ-सफाई की व्यवस्था भी कमजोर है। महिलाओं ने बाजारों और बस स्टैंड के पास बेहतर सुविधाओं वाले पिंक शौचालय बनाने की मांग की है।




रेलवे रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय में वेंडिंग मशीन नही लगी हैं, जबकि कंपनी बाग के सार्वजनिक शौचालय में वेंडिंग और डिस्पोजल दोनों मशीनें तक नही हैं।
- संजना निवासी रेलवे रोड




अब्दुल्ला कॉलेज के पास पिंक शौचालय तो बना दिया गया, लेकिन लंबे समय से सेनेटरी पैड मशीन खाली पड़ी रहती हैं। बस स्टैंड के पास बेहतर सुविधाओं वाले पिंक शौचालय होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नीलम निवासी महेंद्र नगर

सार्वजनिक शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होती और सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें सिर्फ दिखावे के लिए लगी हैं। नगर निगम को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
-बिंदु शर्मा निवासी रावण टीला

महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था सुधारी जानी चाहिए। वेंडिंग मशीनें सिर्फ नाम के लिए लगाई गई हैं। इन्हें उपयोगी बनाया जाना चाहिए।
- प्रीती निवासी अचल ताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें