फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ मंडल में बनेगी हाईटेक नक्षत्रशाला और साइंस पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल के निवासियों और विशेषकर छात्र-छात्राओं के लिए जल्द ही एक आधुनिक नक्षत्रशाला और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना होने जा रही है। इस परियोजना के लिए शासन स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक की कागजी कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व अतरौली विधानसभा से विधायक संदीप सिंह की पहल पर इस परियोजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू की गई है।
प्रशासनिक पत्राचार के अनुसार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश के सभी मंडलों में नक्षत्रशाला और साइंस पार्क बनाने का प्रस्ताव पहले से ही विचाराधीन था। इसी क्रम में मंत्री संदीप सिंह ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को पत्र लिखकर अलीगढ़ मंडल में इसे जल्द से जल्द स्थापित करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

इसमें कहा था कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने, छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति अभिरुचि पैदा करने और खगोल विज्ञान को लोकप्रिय बनाने के लिए अलीगढ़ में इस पार्क की स्थापना आवश्यक है।
मंत्री स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद, अलीगढ़ मंडल के प्रशासनिक अमले ने इस पर त्वरित एक्शन लिया है। मंडल के अपर आयुक्त अखिलेश यादव के मुताबिक जिलाधिकारी को पत्र जारी कर नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि वे मंडल मुख्यालय के आस-पास इस वृहद परियोजना के लिए उपयुक्त भूमि का चयन करें और उसे निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शीघ्र अति शीघ्र शासन को प्रेषित करें।
राजस्व विभाग की टीम मंडल मुख्यालय के पास ऐसी सरकारी भूमि की तलाश में जुट गई है, जो शहर से अच्छी तरह कनेक्ट हो ताकि भविष्य में यहां आने वाले लोगों को सहूलियत हो सके। भूमि का प्रस्ताव फाइनल होते ही आगे के बजट और निर्माण कार्य की रूपरेखा तय की जाएगी।



राजकीय स्तर पर होगा लाभ

साइंस पार्क और नक्षत्रशाला के बनने से न केवल अलीगढ़, बल्कि आसपास के जिलों जैसे हाथरस, एटा, कासगंज के छात्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
स्कूली बच्चों को किताबों से इतर अंतरिक्ष, भौतिकी और आधुनिक तकनीकों को लाइव मॉडल के जरिए समझने का मौका मिलेगा। नक्षत्रशाला बनने से स्थानीय पर्यटन और शैक्षणिक दौरों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें