फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Premier League: सांगवान फाल्कन ने पावना को हराया, रसिक इन्फ्रा ने एसआरके को दी शिकस्त

Thu, 19 Jun 2025 11:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला लीग के दूसरे दिन 18 जून देरा रात को हुए डे नाइट मुकाबले में रसिक इन्फ्रा ने एसआरके किंग्स को पांच रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच देेते माध्वास के डायरेक्टर विजय यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला प्रीमियर लीग के तीसरे दिन प्रशांत स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पावना और सांगवान फाल्कन के बीच मैच खेला गया। इसमें सांगवान ने पावना को सात रनों से हरा दिया।  

विज्ञापन


सांगवान फाल्कन के कप्तान दीपक चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 18 ओवर में टीम ने 117 रन बनाए। हनी चौधरी ने 12, दीपक चौधरी ने 13, ऋषभ पाठक ने 2, विनय प्रजापति ने 19, विकास पटेल ने 11, कैफ रहमान ने 29, अमित पाल सिंह ने 9, अमन ने 6, जीत यादव ने 2, मोहन चौधरी ने 4 रन बनाए। आदिल अल्वी और दीपक चौधरी ने 4-4 और विकास पटेल ने 3-विकेट लिए। पावना की टीम 17.3 ओवर में 110 रन पर ऑल आउट हो गई। जेब रहमान ने 4, कप्तान हर्षित पालीवाल ने 3, राज भारती ने 18, शाकिब चौधरी ने 6, आदिल अल्वी ने 17, फरदीन रहमान ने 20, तरुण उपाध्याय ने 17, हिमांश यादव ने 9 रन बनाए।

मैन ऑफ द मैच दीपक चौधरी को अलीगढ़ ऑटो सेंटर की और से 2000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। स्काई डेक की तरफ से फाइटर ऑफ द मैच रहे आदिल अल्वी को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि माध्वास के डायरेक्टर विजय यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर मुताहिर जैदी, सौरव कुमार, शुभम, शरद यादव, वियान, संस्कार, शिवांग, शिखर, सागर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

रसिक इन्फ्रा ने एसआरके किंग्स को हराया 

अमर उजाला लीग के दूसरे दिन 18 जून देरा रात को हुए डे नाइट मुकाबले में रसिक इन्फ्रा ने एसआरके किंग्स को पांच रनों से हरा दिया। रसिक इन्फ्रा के कप्तान अमित कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। हर्ष उपाध्याय ने 25, माज शेरवानी ने 18, नरेंद्र राजपूत ने 4, सचिन कुमार ने 56, शिवा शर्मा ने 5, सत्यम कुश्वाहा ने 15, विवेक यादव ने 12 रन बनाए। वासिफ खान और शावेज खान ने दो-दो विकेट लिए। कृष्णा सारस्वत, रोहित तोमर ने 1-1-विकेट लिया। 

एसआरके किंग्स की टीम 19.3 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। अर्नव राज ने 2, कप्तान माधव वशिष्ठ ने 72, शिवम भाटी ने 24, आयुष्मान यादव ने 5, कृष्णा सारस्वत ने 24, महेंद्र कुमार ने 1, विकास ने 6, वासिफ खान ने 14, शावेज खान ने 1 रन बनाए। अंपायरिंग संदीप बख्श, देवेश शर्मा ने की। कमेंट्री अजय शर्मा, प्रेमप्रकाश यादव, व स्कोरिंग राहुल कुमार वर्मा ने की। 

अलीगढ़ ऑटो सेंटर की और से मैन ऑफ द मैच रहे सचिन कुमार को 2000 रुपये दिए गए। स्काई डेक की तरफ से फाइटर ऑफ द मैच रहे माधव वशिष्ठ को 1100 रुपये का रेस्टोरेंट वाउचर दिया गया। मुख्य अतिथि राधा मोहन डवलपर्स के डायरेक्टर चंचल शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन

लीग के मुख्य सहयोगी

मंगलायतन यूनिवर्सिटी। इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी और पावर्ड बाई सांगवान सिटी है। हेल्थ पार्टनर अभिश्री हॉस्पिटल, आडटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया, फूड पार्टनर मिल्क बार, गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर, लीग क्यूरेटर ट्रिपल एसजी।  

आज के मैच
  1. विजडम वॉरियर्स बनाम एसआरके किंग्स 
  2. सांगवान फाल्कन बनाम स्काईडेक मास्टर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें