अमर उजाला लीग के दूसरे दिन 18 जून देरा रात को हुए डे नाइट मुकाबले में रसिक इन्फ्रा ने एसआरके किंग्स को पांच रनों से हरा दिया। रसिक इन्फ्रा के कप्तान अमित कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। हर्ष उपाध्याय ने 25, माज शेरवानी ने 18, नरेंद्र राजपूत ने 4, सचिन कुमार ने 56, शिवा शर्मा ने 5, सत्यम कुश्वाहा ने 15, विवेक यादव ने 12 रन बनाए। वासिफ खान और शावेज खान ने दो-दो विकेट लिए। कृष्णा सारस्वत, रोहित तोमर ने 1-1-विकेट लिया।
एसआरके किंग्स की टीम 19.3 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। अर्नव राज ने 2, कप्तान माधव वशिष्ठ ने 72, शिवम भाटी ने 24, आयुष्मान यादव ने 5, कृष्णा सारस्वत ने 24, महेंद्र कुमार ने 1, विकास ने 6, वासिफ खान ने 14, शावेज खान ने 1 रन बनाए। अंपायरिंग संदीप बख्श, देवेश शर्मा ने की। कमेंट्री अजय शर्मा, प्रेमप्रकाश यादव, व स्कोरिंग राहुल कुमार वर्मा ने की।
अलीगढ़ ऑटो सेंटर की और से मैन ऑफ द मैच रहे सचिन कुमार को 2000 रुपये दिए गए। स्काई डेक की तरफ से फाइटर ऑफ द मैच रहे माधव वशिष्ठ को 1100 रुपये का रेस्टोरेंट वाउचर दिया गया। मुख्य अतिथि राधा मोहन डवलपर्स के डायरेक्टर चंचल शर्मा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मंगलायतन यूनिवर्सिटी। इन एसोसिएशन विद ओजोन सिटी और पावर्ड बाई सांगवान सिटी है। हेल्थ पार्टनर अभिश्री हॉस्पिटल, आडटडोर पार्टनर एमकेजी मीडिया, फूड पार्टनर मिल्क बार, गिफ्ट पार्टनर अलीगढ़ ऑटो सेंटर, लीग क्यूरेटर ट्रिपल एसजी।
आज के मैच
- विजडम वॉरियर्स बनाम एसआरके किंग्स
- सांगवान फाल्कन बनाम स्काईडेक मास्टर्स