फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार 2.0 : संदीप सिंह का हुआ प्रमोशन, अनूप को भी मिला स्थान

विज्ञापन
संदीप सिंह । अतरौली विधायक - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाजपा के योगी राज पार्ट-2 में जिले की सियासत को इस बार और भी अधिक महत्वपूर्ण स्थान मिला है। पिछली सरकार में राज्य मंत्री रहे कल्याण सिंह के पौत्र व अतरौली विधायक संदीप सिंह को प्रमोशन देकर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है, जबकि खैर से लगातार दूसरी बार बड़ी जीत हासिल करने वाले वाल्मीकि चेहरा अनूप प्रधान को राज्य मंत्री बनाकर इनाम दिया गया है। सरकार गठन के दौरान जिले को ये दो सौगातें मिलने पर पार्टी संगठन, समर्थकों और दोनों खेमों में खुशी की लहर है। वहीं, खुद मंत्री पद के लिए प्रयासरत बरौली से निर्वाचित विधायक ठा. जयवीर सिंह को मंत्रिमंडल में स्थान न मिलने पर समर्थकों में मायूसी देखी जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहांत के बाद अतरौली से उनकी विरासत संभाल रहे पौत्र संदीप व उनके परिवार को पार्टी लगातार महत्व दे रही है। विधानसभा चुनाव में उनके एटा सांसद पिता राजवीर सिंह को स्टार प्रचारक बनाकर पिछडे़ क्षेत्रों में प्रचार कराया गया। इसी क्रम में संदीप सिंह को अनुभव के आधार पर प्रमोशन देकर राज्य मंत्री से राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। संदीप सिंह 2017 के बाद 2022 के चुनाव में लगातार दूसरी बार अपने दादा की पैतृक अतरौली सीट से निर्वाचित हुए हैं। इसी तरह जिले की अनुसूचित जाति आरक्षित खैर सीट से निर्वाचित विधायक व वाल्मीकि जाति से ताल्लुक रखने वाले अनूप प्रधान को पार्टी ने इस बार राज्य मंत्री बनाकर इनाम दिया है। अनूप इस सीट पर तीन चुनाव लड़े हैं, जिनमें लगातार दूसरा चुनाव जीते हैं। वे 2012 के चुनाव को राष्ट्रीय लोकदल से हारे थे, जबकि 2017 व 2022 के चुनाव में पुन: निर्वाचित हुए हैं। इस खबर पर खैर व अतरौली क्षेत्र में अनूप व संदीप समर्थकों में जबरदस्त खुशी देखी गई। जगह जगह मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।
जयवीर खेमे में दिखी मायूसी
ठा. जयवीर सिंह के बरौली से निर्वाचित होने के बाद उम्मीद थी कि वे इस बार मंत्री अवश्य बनेंगे। खुद जयवीर सिंह के स्तर से भी इसके लिए प्रयास किए जा रहे थे। मगर मंत्रिमंडल में उनको स्थान न मिलने पर उनके समर्थकों में मायूसी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

अनूप प्रदेश में इकलौते वाल्मीकि विधायक
अनूप प्रधान के विषय में यह बात जगजाहिर है कि वे प्रदेश में वाल्मीकि समाज से इकलौते विधायक निर्वाचित हुए हैं। पार्टी ने इसलिए भी उन्हें मंत्री पद देकर जातीय समीकरण बैठाया है।
सबसे ज्यादा धन्यवाद अतरौली की जनता है, जिसने पुन: विधायक बनाया है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वरिष्ठ भाजपा नेताओं का आभारी हूं, जिन्होंने इस बार स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में काम करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार में दी है। अतरौली में वैसे तो बहुत से काम कराए थे। मगर अभी बहुत से काम अधूरे रह गए हैं। वे पूरे होने हैं और बहुत सी विकास योजनाओं पर फोकस है, उन्हें पूरा कराया जाएगा। सभी काम बिना भेदभाव के कराए जाएंगे। जनता को साथ लेकर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन

-संदीप सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
-- ये है दोनों मंत्रियों का परिचय--
- संदीप सिंह विधायक अतरौली--राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
- शिक्षा - एमए पब्लिक रिलेशन एंड स्टेटेजिक कम्युनिकेशन लीड्स बैकेट यूनीवर्सिटी, यूके
- जाति - लोधी, उम्र 30 वर्ष
- पैतृक - गांव मढ़ौली अतरौली
- 2017 के बाद 2022 में पुन: निर्वाचित
- अनूप प्रधान विधायक खैर--राज्यमंत्री
- शिक्षा - हाईस्कूल यूपी बोर्ड
- जाति - वाल्मीकि, उम्र 40 वर्ष
- पैतृक - गांव रकराना पिसावा खैर
- 2012 में हारे, 2017 के बाद 2022 में पुन: निर्वाचित

अनूप प्रधान । विधायक खैर- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें