फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सनातन धर्म संसद 22-23 को रामलीला मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन हिंदू सेवा संस्थान द्वारा 22-23 जनवरी को रामलीला मैदान में सनातन धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है। इसमें साधु संत ‘वर्तमान राजनीति में संतों की भूमिका’ विषय पर विचार प्रस्तुत करेंगे। लोकसभा सदस्य साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी एवं महामंडलेश्वर डॉ. अन्नपूर्णा भारती (डॉ. पूजा शकुन पांडेय) मुख्य वक्ता हैं।
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता महंत नारायण गिरी जी महाराज सहित 200 से अधिक साधु संत शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में कई प्रस्ताव पास हुए हैं। अलीगढ़ धर्म संसद में जिहाद के खिलाफ रणनीति की घोषणा की जाएगी। अलीगढ़ धर्म संसद का मकसद दुनिया को जिहाद मुक्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें