चार जनवरी को कासिमपुर पावर हाउस में मुख्यमंत्री नई यूनिट का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण करेंगे। इसके लिए डीएस कॉलेज के 750 विद्यार्थियों को चिह्नित किया गया है, जिन्हें कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना है।
प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की सूची कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। इन विद्यार्थियों को कॉलेज के यूनिफॉर्म में चार जनवरी को सुबह 6:30 बजे कॉलेज में आधार कार्ड, आई कार्ड के साथ पहुंचना अनिवार्य है। ब्यूरो