फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: शेखा झील पर बर्ड फ्लू की जांच के लिए नमूने लिए

Tue, 23 Dec 2025 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शेखा झील पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों के आने और बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशु चिकित्सक ने सोमवार सुबह पक्षियों की बीट (मल) के नमूने लिए।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. मिथलेश कुमारी ने बताया कि प्रवासी परिंदे संक्रमण के सबसे बड़े वाहक होते हैं, इसी कारण से संक्रमण एक देश से दूसरे देश तक फैला जाता है। शासन के निर्देश पर पशु-पक्षियों में संक्रमण की जांच के लिए हर माह सैंपलिंग की जाती है। शेखा झील पर सर्दियों में पक्षियों की संख्या बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए पक्षियों में बर्ड फ्लू संबंधित जांच के लिए गुदा द्वार नमूनाकरण (क्लोअकल सैंपलिंग) जलाली की पशु चिकित्सालय की टीम द्वारा किया गया है।
विज्ञापन

कुत्तों ने घायल किया मोर

वहीं धनीपुर ब्लॉक के गांव गडराना में कुत्तों के हमले से जख्मी हुए राष्ट्रीय पक्षी मोर की वन विभाग को सूचना दी गई थी, जिसके बाद विभागीय टीम घायल मोर को शेखा झील ले आई, जहां पशु चिकित्सकों द्वारा घायल मोर का उपचार किया गया। झील पर मौजूद नेचर गाइड इशाक मोहम्मद ने बताया कि उपचार के बाद फिलहाल मोर को झील के सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें